EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

MRD पब्लिक स्कूल सेवठा सिंगेरा में बच्चों को रिजेल्ट देते हुए , नयें शैक्षणिक सत्र का किया शुभारंभ
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    31 Mar 2026 21:04 PM



गाजीपुर । मरदह क्षेत्र के MRD पब्लिक स्कूल सेवठा सिंगेरा में आज दिन मंगलवार को विद्यालय के समस्त बच्चों को उनका रिजल्ट देते हुए , शैक्षणिक सत्र 2026 –27 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ । वही नए सत्र की शुरुआत एक भव्य एवं प्रेरणादायक प्रातः कालीन सभा के साथ की गई , जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों तथा समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । सुबह की सुहावनी और प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित इस विशेष सभा की शुरुआत प्रार्थना और सकारात्मक विचारों के साथ हुई । इस विद्यालय के उन विद्यार्थियों को प्रमाण- पत्र वितरित किए गए , जिन्होंने विभिन्न शैक्षणिक एवं सह - पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए , (प्रथम स्थान) आराध्या यादव 100 % , (द्वितीय स्थान) श्रेजा सिंह 99.7 % , तृतीय स्थान नैंसी कुमारी 97.6 % प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों   को विशेष रूप से सम्मानित किया गया । यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा ।    और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय में लगातार प्रोत्साहित किया जाता है । इस अवसर  पर विद्यालय के प्रबंधक श्री नाथ यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए , एक अत्यंत प्रेरणादायक वक्तव्य दिया । उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि—“जीवन में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं , बल्कि निरंतर प्रयास , अनुशासन और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है । प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर अपार संभावनाएँ होती हैं , आवश्यकता है , उन्हें पहचानने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की ।”उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी प्रेरित किया कि वे अपने लक्ष्य स्पष्ट रखें , समय का सदुपयोग करें और ज्ञान के प्रति जिज्ञासा बनाए रखें , क्योंकि यही गुण उन्हें भविष्य में एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बनाएंगे । इसके पश्चात विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत यादव ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किए । उन्होंने अपने संबोधन में कहा—“विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है , बल्कि यह वह स्थान है , जहाँ व्यक्तित्व का निर्माण होता है । हमें ऐसे संस्कार , मूल्य और ज्ञान प्राप्त करने चाहिए जो हमें जीवन में एक अच्छा इंसान बनाएं ।”उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत , अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । इस विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को नई कक्षाओं में प्रवेश के लिए हार्दिक बधाई दी । उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए , कहा कि नया सत्र नई ऊर्जा, नए अवसर  और नई उपलब्धियों का प्रतीक है । उन्होंने सभी छात्रों को पूरे मन से अध्ययन करने , विद्यालय के नियमों का पालन करने और अपने माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करने की प्रेरणा दी । जबकि विद्यालय के (अध्यापक) विपिन सिंह वीरेंद्र पांडेय , शैलेश पांडेय एवं (अध्यापिकाओ) आराध्या पांडे , अर्चना सिंह , सबीना खातून , मधु यादव , आंचल, हिमांशी ने सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया । इस विशेष स्वागत ने छात्रों के मन में नए सत्र के प्रति उत्साह और सकारात्मक भावना को और अधिक बढ़ा दिया ।  इस प्रकार सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा और उत्साह से भरपूर वातावरण में MRD पब्लिक स्कूल सेवठा सिंगेरा में   नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत हुई, जो आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, संस्कार और सफलता के नए आयाम स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना