EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गेहूं की फसल में भीषण आग , 12 बीघा फसल जलकर हुआ राख
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    31 Mar 2026 19:57 PM



गाजीपुर । बिरनो थाना क्षेत्र के बीरबलपुर गांव में आज दिन मंगलवार को दोपहर में करीब दो बजे अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से हड़कंप मच गया । जबकि तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कई बीघा फसल इसकी चपेट में आ गई । ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए , कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया , जिससे आसपास की अन्य फसलों को बचाया जा सके । प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में रणधीर सिंह (पिंटू) और दीनानाथ सिंह की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई । वहीं दीनानाथ सिंह से बटाई पर खेती कर रही , शनिचरी देवी की करीब 2 बीघा फसल भी आग की भेंट चढ़ गई । वही फसल जलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है । इस घटना के बाद पीड़ित शनिचरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है । उन्होंने बताया कि यही फसल उनके परिवार के साल भर के भोजन का एकमात्र सहारा थी । यह फसल नष्ट होने से उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है । जबकि आग बुझाने के लिए आसपास के बिहरा , गुलालसराय और बरेंदा गांवों के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए । लोगों ने ट्रैक्टर से जुताई कर और पेड़ों की डालियों से आग बुझाने का प्रयास किया । इस दौरान लगभग कई लोग मामूली रूप से झुलस गए । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब दो घंटे बाद पहुंची , तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था । देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश देखने को मिला । जबकि बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार भी तत्काल सुचना मिलते पर पहुंचे । वही मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक चंद्रभान सिंह सहित क्षेत्रीय लेखपाल उपेंद्र शर्मा ने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर शासन स्तर से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना