गाजीपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षक दक्षता संवर्धन कार्यक्रम का समापन जिला सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम का उद्देश्य डीएलएड प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता , दक्षता तथा मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता का विकास करना रहा । इस कार्यक्रम में संदर्भदाता के रूप में डॉ. श्री कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गाजीपुर) , डॉ. निरंजन कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गाजीपुर), डॉ. शिव कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, मलिकपुरा पीजी कॉलेज, मलिकपुरा), डॉ. अभिषेक कुमार (मलिकपुरा पीजी कॉलेज, मलिकपुरा) तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से डॉ. कल्पना सरोज , डॉ मनीष यादव प्रवक्ता सी टी ई वाराणसी ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से प्रशिक्षकों को ज्ञानवर्धन किया । वही डॉ. निरंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षक का कार्य केवल ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षुओं में मानवीय मूल्य एवं संवेदनाओं का विकास करना भी है । वहीं डॉ. शिव कुमार ने वर्तमान समय में बढ़ते तनाव के बीच तनावमुक्त शिक्षण पद्धति एवं माइंडफुलनेस कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला । जबकि डॉ. शिव प्रताप यादव ने आईसीटी के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग कर शिक्षण को सरल, सहज एवं प्रभावी बनाने के उपायों पर अपने विचार व्यक्त किए । इस कार्यक्रम के संयोजक हरिओम प्रताप यादव , आलोक कुमार एवं बृजेश कुमार के नेतृत्व में सभी प्रवक्ता ने आए हुए , अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं शॉल बैग भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर उपशिक्षा निदेशक प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल प्रशिक्षकों की दक्षता में वृद्धि होती है, बल्कि प्रशिक्षणार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होता है, जिससे वे एक बेहतर नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होते हैं । इस अवसर पर डॉ अर्चना सिंह , शिव कुमार पांडेय , निधि सोनकर , राकेश कुमार यादव , डॉ शाजिया रसीदी , नवल गुप्ता सहित प्रभारी प्राचार्य अभय चंद्रा उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में निजी संस्थानों के प्रवक्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. सर्वेश राय द्वारा प्रस्तुत की गई, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजवंत सिंह ने किया । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525
