आगरा । फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए सांसद राजकुमार चाहर के प्रयास से लोक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत 77 किलोमीटर लंबाई के 10 महत्वपूर्ण मार्गों के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य हेतु 15.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा का लाभ मिलेगा।
स्वीकृत मार्गों में आगरा-किरावली शहरी भाग अछनेरा-झुंडावाई मार्ग राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या-11 से गोबरा होते हुए राजस्थान सीमा तक अछनेरा-फरह मार्ग (किमी 12 बबरोद से हँसेला राजस्थान सीमा वाया साधन), गढ़िमा मार्ग अछनेरा-भरतपुर मार्ग से मांगरोल जाट होते हुए भडीरी तक मार्ग एनएच-11 से हाथी दरवाजा मार्ग एनएच-11 से सिकंदर बसैरी ब्यारा मार्ग फतेहपुर सीकरी से कागारौल मार्ग किरावली आगरा भरतपुर एन. एच. 11 मार्ग से फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद बाईपास मार्ग तथा अछनेरा भरतपुर मार्ग के कि.मी-13 तुरकीया इमलाबाद रसूलपुर मोहम्मदपुर सहनपुर मार्ग शामिल हैं।
इन सभी मार्गों के नवीनीकरण के लिए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर क्षेत्र की जरूरतों से अवगत कराया था। सांसद की इस पहल पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की, जिसके लिए सांसद चाहर ने उनका आभार व्यक्त किया। रिपोट - रामनिवास 151112186
