EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वरिष्ठ शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई एवं सम्मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    31 Mar 2026 19:30 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दिनांक 31 मार्च 2026 को एक भव्य विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की दो वरिष्ठ शिक्षिकाओं प्रीति श्रीवास्तव एवं ममता सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य गीता यादव के कुशल नेतृत्व और उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद अनीस के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपनी शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन दोनों वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने विद्यालय के अनुशासन, पठन-पाठन और अन्य शैक्षिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। उनका समर्पण और नेतृत्व विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण रहा। उप प्रधानाचार्य डॉ. अनीस ने कहा कि इन शिक्षिकाओं की कमी हमेशा विद्यालय को महसूस होगी। उन्होंने छात्राओं के प्रति स्नेह और समर्पण को अनुकरणीय बताया और कहा कि समाज को ऐसे आदर्श शिक्षकों की वास्तविक आवश्यकता है। इस अवसर पर विभाग द्वारा दोनों शिक्षिकाओं को पेंशन स्वीकृति प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया, जो कि अपने आप में एक मिसाल है। इसके अतिरिक्त, उन्हें शाल, मोमेंटो और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में पूरे विद्यालय परिवार और कार्यालय परिवार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम भावपूर्ण और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी ने शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना