जेठवारा। जेपी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में जुटे जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा का कोई विकल्प नहीं होता है। मंदिर,मस्जिद,चर्च और गुरुद्वारे से शिक्षा के मंदिर का स्थान बड़ा होता है जहां जाति धर्म और अमीर गरीब का कोई भेदभाव नहीं होता है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने अपने हुनर का ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
क्षेत्र के छीतेमऊ बाजितपुर में संचालित जेपी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर अतिथि के रूप में किशन सरोज, डिप्टी कमांडेंट कमलेश कुमार झां(सीआरपीएफ) व पूर्व मंत्री बाबू लाल भंवरा,विधायक गीता शास्त्री,रानीगंज विधायक डॉ. आर के वर्मा ने शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए अभिभावकों से
अपने बच्चों को उच्च शिक्षित करने का आवाहन किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। साथ ही उन्होंने शिक्षा की अलख जगाने वाले महापुरुषों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सोरांव विधायक गीता शास्त्री, पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा तथा सुषमा पासी भी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने शिक्षा के प्रसार और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। वही स्कूल की छात्रा वंशिका, रिया, आरजू, आराध्य,निधि, संन्याशू आदि छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।विद्यालय प्रबंधक पत्रकार जितेंद्र प्रसाद ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इनमें मतेंद्र कीर्ति,सरताज आलम, अंकेश पटेल,राजेन्द्र पटेल, ओमप्रकाश पटेल, राजेन्द्र कुमार, संदीप पाल, बनवारी लाल, रामफल पटेल, शिव कुमार, सुरेश, श्याम बहादुर, माता प्रसाद, शेर बहादुर, विजय गौतम और सुभाष पटेल सहित अन्य लोग शामिल रहे। रिपोट - मोहद अनीश 151140893
