- उधम सिंह नगर में तीन शिक्षकों का गरिमामय विदाई सम्मान समारोह
- 20 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षकों को भावभीनी विदाई
- अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में सम्मान के साथ दी गई विदाई
- अनुराग मिश्रा, रामनारायण गुप्ता और जयप्रकाश पांडेय हुए सम्मानित
- विदाई समारोह में भावुक हुए छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण
- समर्पण और सेवा को सलाम, शिक्षकों को दी गई यादगार विदाई
खबर उत्तराखंड के उधमसिह नगर जिले के केलाखेड़ा बिचपुरी स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज केलाखेड़ा में मंगलवार को तीन अध्यापकों का विदाई सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक महफूज मंसूरी ने बताया कि विदाई प्राप्त कर रहे शिक्षकों ने लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ दी हैं। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों का योगदान विद्यालय और विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
विदाई समारोह में अनुराग मिश्रा, रामनारायण गुप्ता एवं जयप्रकाश पांडेय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह के दौरान शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भावुक नजर आए और सभी ने शिक्षकों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ। देखे उधम सिंह नगर से विक्की सिंह की रिपोट 151127516
20260331153903391606323.mp4
20260331154123428747341.mp4
20260331154240647880265.mp4
