- नगर वाली माता मंदिर में भक्ति का सागर, देर रात तक चला भंडारा
- आस्था का केंद्र बना मेंहदावल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
- पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ भंडारा, हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
- नगर वाली माता मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य आयोजन
- भंडारे में शामिल हुए हजारों भक्त, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यूपी के संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल शहर स्थित नगर वाली माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है।
आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंचे। मंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों को भी प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर पूजा समिति के युवाओं ने पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराने में सहयोग किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारा दोपहर तीन बजे शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। मेंहदावल शहर के बीचों-बीच स्थित यह मंदिर पूरे वर्ष श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहता है।
देखे संत कबीर नगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट

20260331144707886535836.mp4
20260331144837240521112.mp4