EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आजमगढ़ की बेटी मोनल गौतम ने रचा इतिहास, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(UPPSC)में 167वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान .....
  • 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV 0 0
    31 Mar 2026 14:04 PM



यूपी के आजमगढ़

जिले के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलवाना की होनहार बेटी मोनल गौतम ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 167वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

मोनल गौतम पुत्री कल्पनाथ गौतम, ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव और आसपास के क्षेत्रों से पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख किया। उन्होंने दिल्ली और प्रयागराज में रहकर कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहीं।


उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है। खासकर उनके जीजा दीदी व भैया,भाभी तथा पूरे परिवार ने हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाइयां देकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।


ग्रामीणों का कहना है कि मोनल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और लक्ष्य के प्रति समर्पित थीं। उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह साबित करता है कि यदि मेहनत सच्ची हो और इरादे मजबूत हों, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
मोनल गौतम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि वह आगे चलकर एक कुशल और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करेंगी !

रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज आज़मगढ़ 151046105



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना