- सिकंदरपुर के विद्यालय ने रचा इतिहास, सभी छात्र हुए उत्तीर्ण
- मेहनत रंग लाई: गुरुकुल एकेडमी के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
- रिजल्ट वितरण समारोह में उमड़ी भीड़, बच्चों को दी गई मिठाई और बधाई
- प्रबंधक जय प्रताप सिंह बोले—बच्चों की सफलता सराहनीय
- अभिभावकों से अपील: दाखिले से पहले जरूर करें स्कूल की जांच
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं। जहां सिकंदरपुर क्षेत्र में स्थित आर एस एस गुरुकुल एकेडमी कठघरा बंजी बाजार में सोमवार उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में भारी संख्या में अभिभावक बच्चे मौजूद रहे। वही विद्यालय का रिजल्ट सत् प्रतिशत घोषित होने पर खुशी का माहौल रहा। आए हुए सभी छात्र-छात्राओं को मुंह मीठा करा कर बधाई और शुभकामनाएं दिया। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान विद्यालय के प्रबंधक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू ने कहा की हमारे विद्यालय के बहुत बच्चे टॉप किए हुए हैं। बच्चों ने मेहनत कर जो सफलता हासिल की है सराहनीय है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय में अपने बच्चों को दाखिला कराने से पहले वहां जाकर जानकारी ले। जब आप संतुष्ट हो जाएं तब जाकर विद्यालय में दाखिला कराएं। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260331132534916246416.mp4
20260331133052793284510.mp4
20260331133055156504124.mp4
20260331133112008276575.mp4
20260331135208594842421.mp4
