यूपी के आजमगढ़
जिले के दीदारगंज क्षेत्र के सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश में वार्षिक परीक्षाफल, पुरस्कार वितरण समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के अवसर पर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय एवं शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर सफलता प्राप्त करने और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ें और विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर अभिषेक कुमार, दानिश, रविकांत पाटवा, दीपक मौर्य, कृष्णा वर्मा, मनीष सिंह, आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज आज़मगढ़ 151046105
