- हरपालपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार का आरोप
- आरसीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री और नाली निर्माण में अनियमितताएं
- पुरानी ईंटों का निजी प्लॉट पर उठाना, सरकारी धन का दुरुपयोग
- पात्र लाभार्थियों को आवास न देकर अपात्रों को आवास देने का आरोप
- स्वच्छ भारत मिशन और पंचायत भवन में लापरवाही, सरकारी सामग्री का गलत उपयोग
- जिम्मेदारों का दावा—सभी आरोप निराधार, कार्य मानक तरीके से जारी
यूपी हरदोई । विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत हरपालपुर में विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है गांव के ही ग्रामीण रामदास,कन्हैयालाल,रमेश चंद्र,भन्नू, गुरुदीन,मुन्नालाल सहित दर्जनों लोगों ने नाराजगी जाहिर करते भ्रष्टाचार के नाम पर गंभीर आरोप लगाए हैं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हो रहे आरसीसी रोड नवनिर्माण कार्य अमानक तरीके से कराया जा रहा है जिसमें नाली के नाम पर पीला ईट का उपयोग हो रहा है आरसी रोड में मसाले में घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जो चंद दिनों में टूट जाएगी। रोड से निकाली गई खंड़जे की पुरानी ईट यहां के जिम्मेदार अपने प्लाट पर उठा ले गए हैं जो सरकारी धन का दुरुपयोग साफतौर पर किया गया है। गांव के पात्र लाभार्थियों को आवास ना देकर अपात्रों को आवास दिए गए हैं जिनके एक मंजिला,दो मंजिला मकान पहले से बने हुए हैं स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में करीब 100 के ऊपर शौचालय आए थे जिनमें से खानापूर्ति के नाम पर दो-चार ही बनाए गए हैं बाकी का पैसा यहां के जिम्मेदारों द्वारा निकाल लिया गया है। दिव्यांग मन्नू ने अपना दर्द बयां किया उन्होंने बताया कि मेरे दरवाजे पर सरकारी हैंड मार्का नल लगा था जो खराब हो गया जिम्मेदारों से कई बार कहा लेकिन अनसुनी कर दी फिर हमको मजबूरन अपने पैसों से नल की रिपेयरिंग करवानी पड़ी। गांव में बने पंचायत भवन में हमेशा ताला पड़ा रहता है पंचायत भवन में रखी कंप्यूटर व अन्य सरकारी सामग्री यहां के जिम्मेदार अपने घर पर उठाकर रख लिया हैं। जो सरकारी धन का दुरुपयोग है। ग्रामीणों का यह भी कहना है यहां पर सामुदायिक शौचालय लाखों रुपए से बनाया गया था सफाई कर्मचारी के हीला हवाली के चलते शौचालय गंदगी से लबालब रहता है।ग्राम पंचायत के जिम्मेदार ओ.पी. ने बताया है संपूर्ण आरोप निराधार है गांव में हो रही नव निर्माण आरसीसी रोड कार्य मानक तरीके से कराया जा रहा हैआप स्वयं देख लें। आरसीसी कार्य मनरेगा मद से कराया जा रहा है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। देखे हरदोई से पीयूष तिवारी की रिपोट 15 11 31 881
20260331104619049123655.mp4
20260331105146506700280.mp4
