EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, बच्चों सहित अभिभावक के चेहरे पर खुशी की लहर.......
  • 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV 66 77
    31 Mar 2026 09:47 AM



यूपी के आजमगढ़ जिले के दीदारगंज क्षेत्र के सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश में वार्षिक परीक्षाफल, पुरस्कार वितरण समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के अवसर पर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय एवं शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर सफलता प्राप्त करने और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ें और विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर अभिषेक कुमार, दानिश, रविकांत पाटवा, दीपक मौर्य, कृष्णा वर्मा, मनीष सिंह आदि लोग मौजूद थे। रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज आज़मगढ़ 151046105



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना