कासिमाबाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई , वैचारिक और तकनीकी धार
गाजीपुर । कासिमाबाद क्षेत्र में स्थित भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से काशी क्षेत्र के गाजीपुर जिले के अंतर्गत 'मण्डल प्रशिक्षण वर्ग कासिमाबाद (प्रथम) 2026' का दो दिवसीय भव्य आयोजन डी.डी. पब्लिक स्कूल, कादीपुर में संपन्न हुआ । यह कार्यक्रम 29 और 30 मार्च को आयोजित किया गया । इस शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति, विचारधारा और आधुनिक तकनीक से लैस होने का प्रशिक्षण दिया गया । जबकि प्रथम दिन : इतिहास और विचारधारा पर मंथन कर कार्यक्रम का शुभारंभ बिते रविवार, 29 मार्च को पंजीकरण और जलपान के साथ हुआ । प्रथम सत्र में श्री श्यामराज तिवारी ने 'इतिहास विकास' विषय पर चर्चा करते हुए , पार्टी की विकास यात्रा और संघर्षों से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया । जबकि द्वितीय सत्र में श्री कृष्णबिहारी राय ने 'वैचारिक अधिष्ठान' पर जोर देते हुए , भाजपा की मूल विचारधारा और अंत्योदय के संकल्प को दोहराया । आज दिन सोमवार को अंतिम सत्र में सरोज कुशवाहा ने 'कार्यपद्धति' विषय पर अपने विचार रखे । रात्रि सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । द्वितीय दिन: तकनीक और सरकारी उपलब्धियों पर चर्चा सोमवार की सुबह योग और प्रार्थना के साथ शुरू हुई । दिन के विभिन्न सत्रों में सांगठनिक विस्तार और बूथ प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई । इस कार्य का विस्तार मयंक जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार की दृष्टि साझा की । वही बूथ प्रबंधन अवधेश राजभर ने 'बूथ जीता , चुनाव जीता' के मंत्र के साथ सूक्ष्म प्रबंधन के गुर सिखाए । जबकि डिजिटल इंडिया के लिए मोहित सिंह ने आधुनिक दौर में 'सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप और ए.आई. (AI)' के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया । वही समापन सत्र के अंतिम सत्र में विनोद खरवार ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व उनके क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम में दिग्गजों की उपस्थिति रही । इस प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्र के प्रमुख चेहरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई , जिनमें विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नाथ सिंह , जयप्रकाश राजभर और नन्दा राजभर प्रमुख रहे । साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष दीना ठाकुर, मोती बिंद, संतोष कुशवाहा, नीरज पांडे और वरिष्ठ नेताओं में प्रमुख मनोज गुप्ता, दीपक लाल श्रीवास्तव, मनोज सिंह, उमेश सिंह, अनुज अकेला व ओमप्रकाश अकेला ने भी अपने अनुभव साझा किए। संगठनात्मक टीम की सक्रियता मण्डल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने व्यवस्था संभाली, जिसमें महामंत्री सौरभ सिंह, अनुराग शर्मा; उपाध्यक्ष पूनम राजभर, मोती चौहान, हरेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, रविकांत उपाध्याय; मंत्री मोहित सिंह, पूनम कुशवाहा और कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी सक्रिय रहे । इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रफुल्ल सिंह ने आए हुए , अतिथियों का आभार व्यक्त किया । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

