आगरा। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त तीनों सभासदों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पिनाहट में निखिल गुप्ता, सतीश परिहार और राजेंद्र माहौर को मनोनीत सभासद बनाया गया है। मनोनीत किए गए तीनों सभासदों को गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पिनाहट पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला व अधिशाषी अधिकारी पिनाहट/ न्यायिक मजिस्ट्रेट किरावली हेमंत कुमार बिन्द की मौजूदगी में नवनियुक्त सभासद निखिल गुप्ता, सतीश परिहार ओर राजेंद्र माहौर को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।सांसद प्रतिनिधि मुन्ना लंबरदार नए सभी नव नियुक्त सभासदों का साफा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।समेत सभी सभासदों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। रिपोट - रामनिवास 151112186
