EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धूमधाम से मनाया गया महावीर भगवान का जन्म कल्याणक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    30 Mar 2026 19:41 PM



फास्ट न्यूज इंडिया

यूपी प्रतापगढ़। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शहर के बाबागंज स्थित जैन मंदिर में समाज के लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। सुबह दैनिक पूजा के पश्चात् भगवान की शोभायात्रा को समाज के लोगों द्वारा आरती उतार कर प्रारम्भ की गई। शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर पुराना माल गोदाम, जैन गली, स्टेशन रोड, भंगवा चुंगी, बलिपुर, श्री राम चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, चौक होकर वापस जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा बलिपुर पहुँचने सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने भगवान की आरती उतार कर शोभायात्रा का का स्वागत किया इसी प्रकार टेजरी चौराहे पर पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी रवि गुप्ता ने आरती उतार कर शोभायात्रा का स्वागत किया इसी तरह शोभायात्रा श्री राम तिराहा पहुँचने पर युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह शंटी कोषाध्यक्ष संदीप कसौधन वरिष्ठ सलाहकार आनंद सिंह शिल्पी ने आरती उतार कर शोभायात्रा का स्वागत किया । शोभायात्रा जैन मंदिर पहुँचने के पश्चात् भगवान का 108 कलशों से अभिषेक, समाज के लोगों के द्वारा कलशों की बोली लगाई गई जिसमें के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम के समय का 108 दीपों से सामूहिक आरती, भगवान को पालना भी झूलाया गया। इस दौरान रतन जैन, प्रकाश जैन, रोहित जैन, अभय कुमार जैन, अरविन्द कुमार जैन, मिश्री लाल जैन, संजय जैन, राहुल जैन, विजय जैन, मोनू जैन, विनोद जैन, आनंद जैन, रवि प्रकाश जैन, आकर्ष जैन, गोलू जैन, सिताब देवी जैन , नगीना जैन, राजेश्वरी जैन,मीनाक्षी जैन, मंजू जैन, पद्मावती जैन, पूनम जैन, नेहा जैन, बेबी जैन , सोनम, यात्रा के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री सुधांशु रंजन मिश्रा व विभाग संगठन मंत्री आदि लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना