EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उज्जैन के महिदपुर में निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, किसान ने की कार्रवाई की मांग
Link
  • 151188310 - SANJAY 65 76
    30 Mar 2026 17:04 PM



  • उज्जैन के महिदपुर में निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, किसान ने की कार्रवाई की मांग
  • ऑपरेशन में बिना जानकारी प्लेट लगाने का आरोप, किसान ने उठाए गंभीर सवाल
  • इलाज बना मुसीबत, कंधे के ऑपरेशन के बाद भी दर्द से परेशान मरीज
  • महिदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली कटघरे में
  • किसान रमेश कछावा ने लगाया आरोप, इलाज में बरती गई लापरवाही
  • जांच की मांग तेज, निजी अस्पतालों की पारदर्शिता पर उठे सवाल

 

मध्य प्रदेश  उज्जैन महिदपुर ग्राम बोरखेड़ा पित्रामल निवासी एक किसान ने निजी अस्पताल पर उपचार में लापरवाही और जानकारी छिपाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पीड़ित ने प्रशासन से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बोरखेड़ा पित्रामल निवासी किसान रमेश कछावा खेत पर कृषि कार्य के दौरान वाहन से गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए नजदीकी रामकृष्ण हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों के निर्देश पर एक्स-रे जांच कराई गई। जांच में हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। मरीज के अनुसार, प्रारंभ में डॉक्टरों ने पट्टा बांधकर उपचार संभव बताया, लेकिन बाद में ऑपरेशन की सलाह दी गई। डॉक्टरों की सलाह पर मरीज ने ऑपरेशन करवा लिया। रमेश कछावा का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी जानकारी के बिना कंधे में प्लेट लगाई गई। ऑपरेशन के बाद भी उन्हें लगातार दर्द की शिकायत बनी रही। बाद में उन्होंने रतलाम में अन्य चिकित्सक से जांच करवाई, जहां उन्हें बताया गया कि कंधे में लगी प्लेट के कारण समस्या बनी हुई है और उसे निकालना आवश्यक है। मरीज का कहना है कि यदि समय रहते उन्हें सही जानकारी दी जाती, तो वे वैकल्पिक उपचार पर विचार कर सकते थे। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली की निगरानी बढ़ाने की अपील की है। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और मरीजों को दी जाने वाली जानकारी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर 

151188310

 

20260330170332442384788.mp4



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना