यूपी, गोरखपुर कुसम्ही बाजार। कुसम्ही बाजार में स्थित द बेस पब्लिक स्कूल में रविवार को आईसीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान और रिजल्ट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी थे। उन्होंने मेधावी छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया। श्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि जो छात्र शीर्ष स्थान प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें निराश न होकर एकाग्रता से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
विद्यालय के संस्थापक सुनील सिंह (बड़े बाबू) ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इस दौरान अजय सिंह, डॉ. राम प्रताप विश्वकर्मा और अनिल चंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। विद्यालय के डायरेक्टर सुधीर सिंह ने अभिभावकों से बच्चों का होमवर्क नियमित रूप से जांचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की, जिससे बच्चों को सफलता मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उदय प्रताप मल्ल, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र यादव, विकास सिंह, संतोष सिंह, सुनील सिंह, विमल, सूरज मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
