EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रोडवेज कर्मचारियों ने दिया सजगता और मानवता का परिचय
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    29 Mar 2026 19:54 PM



बयाना- कस्बे में स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर आज शाम एक बार फिर रोडवेज कर्मचारियों की सजगता और मानवता देखने को मिली। भरतपुर से बयाना पहुंची एक रोडवेज बस में एक महिला अचेत अवस्था में मिली, जिसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार शाम करीब 4:45 बजे भरतपुर डिपो की एक बस (RJ05PA7172) जैसे ही बयाना बस स्टैंड पर आकर रुकी, यात्रियों के उतरने के बाद परिचालक की नजर एक महिला पर पड़ी जो अपनी सीट पर अचेत (बेहोश) अवस्था में पड़ी थी। बस यात्रियों द्वारा महिला को आवाज देने और जगाने की कोशिश की गई लेकिन उसकी स्थिति गंभीर देख हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पर तैनात अन्य रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बिना समय गंवाए, एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय कर्मचारियों ने मानवता दिखाई और उसी रोडवेज बस को सीधे राजकीय अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। चालक और परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने खड़ा किया। प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और न ही उसके बेहोश होने के कारणों का पता चला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भीषण गर्मी या अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण महिला अचेत हुई होगी।



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना