EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाटपचलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    29 Mar 2026 19:35 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन मप्र जिला उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने व आपरेशन मुस्कान के तहत हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अवैध क्रिया कलाप व महिला संबंधी अपराधो में अपराधियो के विरुद्द कडी कार्यवाही की जा रही है। इसीक्रम मे दिनांक 23.03.26 को पीडिता के परिजन द्वारा थाना भाटपचलाना पर रिपोर्ट किया कि उनकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। जिस पर थाना भाटपचलाना पर अज्ञात आरोपी के विरुद्द अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 137 (2) BNS का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया घटना का संक्षिप्त विवरण थाना भाटपचलाना पर दिनांक 23.03.26 को नाबालिक पीडिता के परिजन द्वारा रिपोर्ट किया कि उनकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। जिस पर थाना भाटपचलाना पर अज्ञात आरोपी के विरुद्द अपराध, धारा 137(2) BNS का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए। गंभीर अपराध पर टीम बनाई जाकर साक्ष्य एकत्रित कर नाबालिक पीडिता को उत्तरप्रदेश के वृन्दावन से आरोपी मंगलसिहं पिता जोरावरसिहं निवासी भाटपचलाना के कब्जे से दस्तयाब कर पीडिता के विस्तृत कथन लिए गए। पीडिता ने आपबीती बताते अपने साथ आरोपी मंगल द्वारा जबरन दबाव बनाकर भगाकर ले जाने व दुष्कर्म कि घटना बताई सबब प्रकरण सदर मे आरोपी मंगलसिहं के विरुद्द धारा 64(2)m,96,126(2) bns, 51/6 पास्को एक्ट का ईजाफा किया जाकर आरोपी मंगलसिह को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज माननीय न्यायालय पेश किया जाकर आरोपी को सबजेल मे दाखिल किया गया है।।

सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी, उनि कन्हैयालाल मचार, सउनि राजीवसिंह चौहान, आर. राजेश सोयल, आर. अशोक चौहान, आर. मुकेश नागर, आर. उदय यादव मआर. सपना राठौर, म.आर सीमा सिंगाड की सराहनीय भूमिका रही। राकेश सेन 151159343



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना