EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुंडावर के पीपली में बदमाशों ने गाड़ी को आग के हवाले किया।सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना
  • 151113300 - SANDEEP KUMAR YADAV 2 2
    29 Mar 2026 19:24 PM



राजस्थान अलवर मुंडावर क्षेत्र के ग्राम पीपली में रविवार को एक गंभीर घटना सामने आई, आरोपी योगेश पुत्र बाबूराम निवाशी पीपली, विक्रम उर्फ लाला पुत्र रामजस निवाशी पीपली उपद्रवियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह कार श्रीनिवास पुत्र डोलाराम की बताई जा रही है, जो पीपली गांव के निवासी हैं। जिनका गाड़ी के किराए को लेकर आपसी बाते बिगड़ी, जिसपर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना देर शाम की है जिसमें आरोपी योगेश पुत्र बाबूराम निवाशी पीपली व विक्रम जाट उर्फ लाला पुत्र रामजस निवाशी पीपली है जिनपर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है। ऐसे आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाना प्राथमिकता।और खड़ी सिलेरियो कार में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश या किसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर एक आरोपी लाला उर्फ विक्रम जाट पुत्र रामजस निवाशी पीपली गिरफ्तार। योगेश पुत्र बाबूराम निवाशी पीपली फरार पुलिस आरोपी की तलाश में सर्च अभियान जारी हैं अनुसंधान कर रहे बीट प्रभारी रविंद जी ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदीप यादव 151113300



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना