फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना दिलीपपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25-₹25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर बलराम सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रकट नाथ मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजा उर्फ शनि गौतम (20 वर्ष) एवं प्रियांशु उर्फ अर्जुन (18 वर्ष), निवासी ग्राम छीटपुर थाना दिलीपपुर के रूप में हुई है। दोनों पर 25-₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, घटना 8 जुलाई 2025 की है, जब वादी अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम छीटपुर स्थित सतीमाई की बाग में घात लगाए बैठे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल करने के बाद आरोपियों ने उसके पास से नकदी और सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना दिलीपपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के डर से वे लगातार छिपते फिर रहे थे और अपने ननिहाल क्षेत्र में रहकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम में थाना प्रभारी बलराम सिंह के साथ उपनिरीक्षक रमिल कुमार, पंकज वर्मा, हेड कांस्टेबल सुभाष विश्वकर्मा, कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार यादव, आनंद प्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल किरन व संगीता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसके अलावा स्वाट/सर्विलांस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार चौरसिया व उनकी टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
