फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। पटियाली कस्बा के मोहल्ला न्यू कॉलोनी में रविवार तड़के महिला का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को फंदे पर देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की अल सुबह मोहल्ला न्यू कालोनी में एक विवाहिता की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त पूनम पत्नी धीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला न्यू कालोनी पटियाली के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूनम अपने परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रही थीं। सुबह जब बेटा रिक्की पशुओं को चारा डालने के लिए पहुंचा,तो कमरा बाहर से बंद था। चीखपुकार पर जुटे ताऊ ध्रुव सिंह ने कमरे का दरबाजा खोला। जब पूनम की तलाश की,तो पास के ही दूसरे कमरे में दुपट्टे से बंधे फांसी के फंदे पर पूनम का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
