EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सूर्यवंश के लाल प्रभु श्री राम भगवान जगन्नाथ जी के अवतार हैं-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    29 Mar 2026 19:10 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ रामानुज आश्रम सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल भगवान श्री शालिग्राम का दूध दही घी मधु शक्कर और गंगाजल से अभिषेक हुआ। अभिजित मुहूर्त में भगवान प्रभु श्री राम का अवतार होने के पश्चात वेद ध्वनि के मध्य धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने आरती एवं पूजन अर्चन करने के पश्चात कहा कि सूर्यवंश के लाल भगवान श्री जगन्नाथ जी के अवतार प्रभु श्री राम का अवतार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को हुआ था।
भगवान श्रीमन्नारायण के नाभि कमल से ब्रह्मा जी अवतरित हुए ।ब्रह्मा जी के मारीच, मारीच के कश्यप, कश्यप के के विवश्वान,विवश्वान के महाराज मनु तथा उनकी पत्नी शतरूपा ने नैमिषारण्य में 23000 वर्षों तक तपस्या किया। भगवान श्री जगन्नाथ जी ने दर्शन देकर के आशीर्वचन दिया कि आप दोनों त्रेता में दशरथ और कौशल्या के रूप में अवतरित होंगे, तब हम आपके घर में जन्म लेंगे। चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि जिस समय ना सर्दी थी ना गर्मी थी मंद मंद सुगंध बयार बह रही थी अभिजित मुहूर्त में भगवान श्रीमन्नारायण चतुर्भुज धारण करके माता कौशल्या को दर्शन दिया। माता जी के अनुरोध पर आपने इस रूप को त्याग करके बालक का रूप धारण किया। "विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार" भगवान श्री जगन्नाथ जी ने अपने वचन को निभाने के लिए अयोध्या में महाराज दशरथ और कौशल्या के घर अवतरित हुए रचि महेश निज मानस राखा,पाई सु समय शिवासन भाखा भगवान आशुतोष ने प्रभु श्री राम के चरित्र का वर्णन माता पार्वती को सुंदर समय में श्रवण कराया था। जिसे महर्षि वाल्मीकि ने अपनी रामायण में संस्कृत के श्लोकों के द्वारा लिपिबद्ध किया। इस राम कथा को गोस्वामी तुलसीदास जी ने अवधी में रचना करके घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रभु श्री राम ने अपने जीवन में लोगों को यह दर्शाया कि एक पुत्र का अपने माता पिता गुरु के प्रति क्या कर्तव्य है । इसी प्रकार भाई का भाई के प्रति मित्र का मित्र के प्रति और एक स्त्री का अपने पति के प्रति तथा एक एक राजा का अपनी प्रजा के प्रति क्या कर्तव्य होता है। यदि हम श्री रामचरितमानस को पढ़े उसके बताए हुए रास्ते पर चले तो तो निश्चित हमारा जीवन सदा सुखमय रहेगा। इस अवसर पर नारायणी रामानुज दासी डॉ अवंतिका पांडे डा अंकिता पांडे सिमरन पाल आरविका पांडे उर्फ छोटेलाल सरकार तथा अनेक भक्तगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना