फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के घुइसरनाथ रोड पर स्थित राधामोहन मंदिर परिसर में हो रही श्री शिवमहापुराण कथा में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। कथाव्यास प्रयागराज से पधारे स्वामी सम्पूर्णानंद जी महराज ने कहा कि कलिकाल में मात्र शिव का उच्चारण ही कल्याण और मंगलप्रदाता है। उन्होने कहा कि भगवान शिव स्मरण मात्र से प्रसन्न होने वाले महादेव है। स्वामी जी ने बताया कि भगवान शंकर ने समाज को समरसता तथा सदभावना के मार्ग पर आगे बढ़ने की कृपानुभूति करायी है। उन्होने कहा कि समाज में कटुता तथा भेदभाव व कुरीति का जीवन में विषपान ही शिव की सच्ची आराधना है। उन्होने बताया कि श्रीशिवमहापुराण मे निहित कथाएं जीवन को सदैव नैतिक मार्ग पर प्रशस्त होने की प्रेरणा है। स्वामी सम्पूर्णानंद जी ने कहा कि शिव ही कल्याण हैं, शिव ही मंगल हैं और शिव ही धर्म की रक्षा के सिरमौर है। कथा के दौरान भगवान शंकर और मां पार्वती की वंदना तथा भगवान श्रीगणेश की स्तुति को सुनकर शिवभक्त आनन्द से ओतप्रोत दिखे। संयोजक समाजसेवी रामलखन जायसवाल व मीरा देवी जायसवाल ने भगवान शंकर की भव्य आरती उतारी। वहीं सह संयोजक विजयनाथ जायसवाल, राजू जायसवाल, दीपक जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। धर्मानुरागी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने संचालन किया। इस मौके पर अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, गीता सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, आदर्श मिश्र, ध्रुव नारायण मिश्र, ओमप्रकाश जायसवाल, डा0 रमाशंकर शुक्ल, छोटेलाल सरोज, रामजी जायसवाल, रामप्रकाश जायसवाल, धीरेन्द्रमणि शुक्ल, राजकुमार मिश्र आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
