मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
आगरा। पति से हुए झगड़े के बाद विवाहिता का शव घर में साड़ी के फंदे पर झूलता हुआ देख पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे स्वजन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना पिनाहट के गांव विप्रावली निवासी गयाराम पाराशर के बेटी रेनू उम्र करीब 35 वर्ष की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व भदरौली निवासी अवनीश शर्मा के साथ हुई थी, रेनू का शव रविवार सुबह करीब चार बजे जब पड़ोसियों ने लटका देखा, तो पड़ोसियों ने मायके में फोन करके सूचना दी है। सूचना पर मायके पक्ष और पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेनू के दो बेटे कान्हा उम्र बारह वर्ष, अर्पित उम्र 10 वर्ष एक बेटी अनुष्का उम्र सात वर्ष है। पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक पिनाहट बीरेस पाल गिरि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला आत्महत्या का है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। रिपोट - रामनिवास 151112186
