EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पश्चिम एशिया संकट को लेकर देश में उपजा माहौल पीएम के गैरजिम्मेदाराना बयान की देन- प्रमोद तिवारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    29 Mar 2026 18:35 PM



राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर घुसपैठिया को लेकर भी भाजपा पर किया तगड़ा पलटवार

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने ईंधन आपूर्ति को लेकर देश में बने भ्रमपूर्ण माहौल के लिए प्रधानमंत्री के वक्तव्य को जिम्मेदार करार दिया है। उन्होने कहा कि ईरान तथा इजराइल व अमेरिका युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने युद्ध को लम्बा खिंचने का वक्तव्य देकर लोगों के बीच संशय का माहौल बना दिया। उन्होने कहा कि पीएम मोदी ने युद्ध को लेकर कोविड जैसे संकट का सामना करने के लिए देशवासियों को तैयार रहने की बात कहकर भी गैरजिम्मेदाराना वक्तव्य दिया। उन्होने कहा कि इससे यह साफ जाहिर है कि ईंधन आपूर्ति को लेकर अफवाह अथवा संकट के लिए प्रधानमंत्री का दिया गया वक्तव्य ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होने सवाल दागा कि देश में डीजल व पेट्रोल तथा रसोई गैस के लिए लगने वाली लाईन के लिए क्या प्रधानमंत्री का गैरजिम्मेदाराना वक्तव्य जिम्मेदार नही है। वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति में भटकाव के चलते देश को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हॉर्मुज का भारत के लिए खुलना तत्कालीन प्रधानमंत्री पं0 नेहरू और इन्दिरा गांधी तथा अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में बनाए गए दूरदर्शी रिश्ते का उपलब्धपूर्ण नतीजा है। वहीं उन्होने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठिया से जुडे बयान को भी चुनावी राग करार दिया है। उन्होने कहा कि अर्न्तराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जबाबदेही सीधे केन्द्र की जिम्मेदारी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने गृहमंत्री से सवाल दागा कि वह देश को बतायें कि अर्धसैनिक बल जब पचास किलोमीटर इधर से उधर जा सकते हैं तब यह घुसपैठ कैसे सम्भव हो पाती है। उन्होने कहा कि जहां जहां चुनाव हुआ करता है भाजपा घुसपैठिये का रटारटाया डॉयलाग बोलने लगती है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हर जाति धर्म को घुसपैठिया कहना देश का अपमान है। उन्होने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में चुनाव खत्म होते ही अब वहां वह घुसपैठिया का डॉयलाग आखिर कैसे भूल गयी है। उन्होने दावा जताया कि यूपीए के कार्यकाल में एक वर्ष के भीतर जितने घुसपैठिये निकाले गये उतना तो दूर भाजपा के बारह वर्ष के कार्यकाल में कोई घुसपैठिया देश से बाहर नही निकाला जा सका। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान रविवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना