खेरागढ़ । दिनदहाड़े एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा।
घटना मंडी समिति के बाहर की बताई जा रही है, जहां अस्थाई रूप से बने खोके और दुकानों पर हमेशा की तरह लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान कागरोल की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे दुकान में जा टकराया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंदर बैठे चार लोग उछलकर दूर जा गिरे और पास के नाले में जा पहुंचे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और नाले में उतरकर चारों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को तत्काल नजदीकी सीएचसी अस्पताल खेरागढ़ पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
