जानकारी के अनुसार, महिला का संपर्क मानीराम क्षेत्र के 28 वर्षीय युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ।
धीरे-धीरे यह संबंध प्रेम में बदल गया। महिला के अचानक घर छोड़ने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। कुछ दिन बाद सूचना मिली कि महिला पीपीगंज क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही है। शनिवार को महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे। बच्चों ने अपनी मां को देखकर घर लौटने की भावुक अपील की लेकिन महिला शुरू में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।