EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 30 घायल
Link
  • 151173880 - CHANDAN KUMAR 65 76
    29 Mar 2026 13:07 PM



  • मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 30 घायल
  • अयोध्या से लौट रही बस हादसे का शिकार, कई श्रद्धालु घायल
  • हलधरपुर क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा, बस के उड़े परखच्चे
  • मऊ बस दुर्घटना में 26 जिला अस्पताल में भर्ती, चार का निजी इलाज
  • पेड़ से टकराई बस, मौके पर पहुंचा प्रशासन, घायलों का इलाज जारी
  • महायज्ञ से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, मऊ में मची अफरा-तफरी

 

यूपी मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र रतनपुरा में शनिवार की रात लगभग 1.30 अयोध्या से बलिया लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराया दुर्मेंघटना में 30 श्रद्धालु हुए घायल जिसमें से 26 घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, प्रभारी सीएमएस समेत अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से श्रद्धालुओं से भरी बस वापस बलिया लौट रही थी। श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की देर रात लगभग 1.30 बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नहर पुलिया के समीप एक पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराने के बाद बस के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया। इस दौरान बस में सवार 30 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हलधरपुर थाने की पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। हल्के रूप से घायलों को बस के माध्यम से बलिया वापस भेज दिया गया है। उधर दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. सीपी आर्या ने बताया कि वर्तमान समय में 26 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार श्रद्धालुओं का उपचार गाजीपुर तिराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी सीएमएस डॉ. सीपी आर्या ने बताया कि घायलों के उपचार के लिए अतिरिक्त बेड भी लगाया गया है। देखे यूपी ईस्ट से चन्दन कुमार की रिपोट 

 

20260329125917909218528.mp4 (Second)

20260329130110562278656.mp4 (Fast)



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना