EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मृतक’ को जिंदा कर करवा दी जमीन की रजिस्ट्री, ऐसे आया पकड़ में- बेटे ने की थी शिकायत
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    29 Mar 2026 12:32 PM



 

चिलुआताल पुलिस ने मृतक के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान बैजनाथपुर के टोला औरहिया निवासी शैलेन्द्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी सूरज सिंह के अनुसार, सिक्टौर क्षेत्र निवासी हरीलाल ने तहरीर में बताया था कि उनके पिता रामनयन की मृत्यु 17 मई 2016 को हो चुकी है।
 इसके बावजूद शैलेंद्र यादव ने अपने साथियों प्रयागराज के शुकलपुर निवासी विवेक कुमार मिश्र, लुधियाना के न्यू प्रतापनगर निवासी हरीश मिश्र, औरहिया बैजनाथ निवासी राज साहनी, देवरिया के बेलकुंडा निवासी पिंटू निषाद, रामपुर डुमरीखास निवासी इजहार अली के साथ मिलकर 20 जनवरी 2024 को एक फर्जी व्यक्ति को उनके पिता के रूप में प्रस्तुत कर आराजी संख्या 374 व 528क की जमीन का बैनामा करा दिया।
 आरोप है कि शैलेन्द्र यादव ने विवेक कुमार मिश्र समेत अन्य लोगों से मिलीभगत कर फर्जी मुख्तारनामा के आधार पर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस दौरान हरीश मिश्र और राज साहनी ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए।
पीड़ित ने यह भी बताया था कि 31 जुलाई 2025 को एक बार फिर उसी तरह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर खाता संख्या 286 की अन्य जमीनों का बैनामा भी शैलेन्द्र यादव ने अपने नाम करा लिया, जिसमें पिंटू निषाद और इजहार अली को गवाह बनाया गया। जब पीड़ित ने इस फर्जीवाड़े का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर चिलुआताल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने शैलेंद्र सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना