EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

माँ बाराही देवी धाम के कायाकल्प को मिली रफ्तार, ₹70.21 लाख की विकास परियोजना स्वीकृत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 1 0
    28 Mar 2026 21:13 PM



माँ बाराही देवी धाम के कायाकल्प को मिली रफ्तार, ₹70.21 लाख की विकास परियोजना स्वीकृत

रानीगंज के माँ बाराही धाम का होगा कायाकल्प, पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: माँ बाराही धाम में होंगे बड़े विकास कार्य

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ बाराही देवी धाम के समग्र सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास को लेकर एक बड़ी पहल सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस धाम के विकास हेतु ₹70.21 लाख की महत्वाकांक्षी परियोजना स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही प्रथम चरण में ₹52 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है, जिससे शीघ्र ही निर्माण एवं विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। यह परियोजना रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा के प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। लंबे समय से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा माँ बाराही देवी धाम के विकास की मांग की जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप मिलने जा रहा है। परियोजना के तहत इस धार्मिक स्थल को एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना बनाई गई है। स्वीकृत कार्यों में प्रमुख रूप से एक सिंगल स्टोरी यात्री विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा मिल सके। इसके अलावा धाम परिसर में भव्य स्वागत द्वार स्थापित किया जाएगा, जो इसकी पहचान को और आकर्षक बनाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण, पूरे परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य, बैठने के लिए आरसीसी बेंच की व्यवस्था तथा पर्यावरण के अनुकूल सोलर स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना भी की जाएगी।परियोजना में स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था, उद्यान (हॉर्टिकल्चर) विकास, परिसर में दिशात्मक संकेतक (साइनेज) की स्थापना तथा बोरिंग जैसी आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद माँ बाराही देवी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा। इस परियोजना से न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ता मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी नया आयाम मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही यह पहल क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने इस स्वीकृति पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना रानीगंज क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि माँ बाराही देवी धाम का विकास इसे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक-पर्यटन स्थलों में शामिल करेगा और दूर-दराज से अधिक संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। उन्होंने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह योजना साकार हो सकी है।उक्त जानकारी पूर्व विधायक के मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराई गई। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना