EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कटरा मेदनीगंज में आमने-सामने ट्रकों की जोरदार टक्कर, चालक और खलासी घायल, आवागमन बाधित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    28 Mar 2026 20:01 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। कोतवाली देहात क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर राजगढ़ गांव के पास शनिवार सुबह आमने-सामने दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ट्रकों के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रयागराज की तरफ से जा रहे ट्रक के चालक विकास कुमार (पुत्र संत कुमार), निवासी बस्ती, जिला अंबेडकर नगर को हल्की चोटें आईं। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर आवागमन लगभग 1 घंटे तक बाधित रहा। सूचना पर भूपियामऊ चौकी के सिपाही और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची और भोर में जाम हटवाकर आवागमन पुनः सुचारू किया। जानकारी के अनुसार, राजगढ़ बाजार के तेलियरगंज से डगैता तक धारूपुर बाईपास निर्माण के कारण मार्ग वन-वे कर दिया गया है, जिससे हाईवे पर रोजाना दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। प्रयागराज की तरफ से यू.पी. 51 बी टी गाड़ी नंबर 6501 ग्रेनाइट लादकर प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। बाईपास निर्माण के कारण मार्ग वन-वे था, जिस कारण दोनों ट्रक आमने-सामने टकरा गए और दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान भूपियामऊ चौकी के दीवान वीरेंद्र यादव और सिपाही किशन यादव तथा सिपाही आलोक कुमार ने यातायात की जिम्मेदारी संभाली और वाहन चालकों को जाम से निजात दिलाई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना