EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एण्टीरोमियो टीम की कार्यवाही: छात्राओं से अभद्रता करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    28 Mar 2026 19:23 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना कुण्डा क्षेत्र में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत एण्टीरोमियो टीम एवं मिशन शक्ति द्वारा एक युवक को अभद्र व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुण्डा की एण्टीरोमियो टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान ग्राम बाबूगंज बाजार क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान इंटर कॉलेज के पास टीम ने देखा कि एक युवक वहां से गुजर रही छात्राओं एवं महिलाओं पर छींटाकशी करते हुए अशोभनीय तरीके से भोजपुरी गाना गा रहा था, जिससे छात्राएं एवं महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी युवक मौके से भागने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कुण्डा मनोज कुमार पाण्डे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लवकुश सोनकर (उम्र लगभग 36 वर्ष), निवासी ग्राम बाबूगंज बाजार थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल मंदीप सिंह तथा मिशन शक्ति टीम से महिला कांस्टेबल अनुराधा सिंह एवं आकांक्षा साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है तथा महिलाओं के प्रति अभद्रता करने वालों को सख्त संदेश गया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना