EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

​यूपी बोर्ड के नए सत्र का कैलेंडर जारी, अब स्कूलों में एक दिन गूंजेगी अंग्रेजी में प्रार्थना,​मोबाइल पर पाबंदी और खेल का पीरियड होगा अनिवार्य
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    28 Mar 2026 19:08 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लक्ष्मी कांत पाण्डे ने जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों को नए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर मुख्य फोकस रहेगा।
सत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। बीएसए लक्ष्मी कांत पाण्डे ने बताया कि छात्रों की भाषा क्षमता और सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रार्थना के बाद उन्हें समाचार पत्र (अखबार) की मुख्य खबरें पढ़वाई जाएंगी। शिक्षकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे कठिन शब्दों के अर्थ, उच्चारण और वाक्य प्रयोग छात्रों को समझाएं ताकि उनकी शब्दावली मजबूत हो सके।
​स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के मोबाइल लाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि केवल शिक्षक और कर्मचारी ही विद्यालय में मोबाइल ला सकेंगे। इसके साथ ही छात्रों को मोबाइल के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उनका ध्यान खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ा जाएगा। दीक्षा पोर्टल, ई-बुक्स और डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
नए कैलेंडर के मुताबिक, प्रत्येक कक्षा के लिए एक पीरियड खेल का अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन 'योग और ध्यान' (मेडिटेशन) का सत्र भी आयोजित किया जाएगा। बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए 'शक्ति मंच' और तकनीकी जानकारी के लिए 'साइबर क्लब' का गठन किया जाएगा।

​सत्र 2026-27 का मुख्य टाइमलाइन
​बोर्ड ने पाठ्यक्रम को समय से पूरा करने के लिए सख्त डेडलाइन तय की है:
​1 अप्रैल, 2026: नए शैक्षणिक सत्र का आगाज।
​जुलाई प्रथम सप्ताह: कक्षा 9 से 12 तक का पहला यूनिट टेस्ट (बहुविकल्पीय)।
​सितंबर चौथा सप्ताह: छमाही प्रयोगात्मक परीक्षाएं।
​अक्टूबर, 2026: अर्धवार्षिक लिखित परीक्षाओं का आयोजन।
​10 जनवरी, 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम हर हाल में पूरा करना होगा।
​25 जनवरी, 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं का पाठ्यक्रम पूरा करने की अंतिम तिथि।
​फरवरी, 2027: यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं का आयोजन।
​नए शैक्षणिक कैलेंडर को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं। हमारा उद्देश्य है कि छात्र केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि खेल, योग और समाचार पत्रों के माध्यम से उनका मानसिक व शारीरिक विकास भी सुनिश्चित हो।
— लक्ष्मी कांत पाण्डे, बीएसए
​ रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना