फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तर प्रदेश, बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशन में पूजा मैरेज हॉल, प्रतापगढ़ में जनपद स्तरीय कब मास्टर/फ्लॉक लीडर/स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यशाला का संचालन जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इसमें जनपद के सभी विकास खंडों से 10-10 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, जिला कमिश्नर (स्काउट) प्रमोद कुमार तिवारी तथा जिला सचिव डॉ. राघवेंद्र पाण्डेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ध्वज शिष्टाचार, विभिन्न प्रकार की तालियों एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
