फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित स्टाम्प राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल की है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन यादवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि जनपद के लिए रूपये 24100 लाख का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष फरवरी 2026 तक केवल रूपये 19489.37 लाख की ही प्राप्ति हो सकी है। यह निर्धारित लक्ष्य का 80.86 प्रतिशत है, जो अपेक्षाकृत कम है। राजस्व लक्ष्य और प्राप्ति के बीच अंतर को देखते हुए मार्च माह में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 29 मार्च 2026 (रविवार) को अवकाश के दिन भी जनपद के सभी उप-निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे और सामान्य कार्यदिवसों की भांति विलेख पंजीकरण का कार्य किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
