EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी में ‘एंट्री सीन’ ने मचाया बवाल, दावत के बीच दंगल में बदला समारोह
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 20 45
    28 Mar 2026 19:11 PM



बारात में दबंगों का तांडव, दूल्हे के बहनोई को पीटकर किया घायल—मामला दर्ज

पूरनपुर, पीलीभीत। आमतौर पर शादी समारोहों में शहनाई की मधुर धुन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और बारातियों की चहल-पहल देखने को मिलती है, लेकिन पूरनपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब दावत के दौरान अचानक दबंगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

जानकारी के अनुसार 23 मार्च को थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के हीरापुर गांव में एक शादी समारोह आयोजित था। ग्राम छेदीपुर निवासी उत्तम कुमार की बारात बड़े उत्साह के साथ हीरापुर पहुंची थी। बाराती स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले रहे थे और माहौल खुशी से भरा हुआ था। तभी अचानक लड़की पक्ष के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने माहौल का “टेस्ट” बदल दिया और देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया।

प्लेटों की खनक के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही पलों में मारपीट में बदल गया। आरोप है कि देवराज, राहुल, हिमांशु और नवल किशोर समेत कई लोगों ने दूल्हे के बहनोई महेश कुमार को घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुए इस हमले से शादी का खुशहाल माहौल अफरा-तफरी में बदल गया।

मौके पर मौजूद बारातियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर महेश कुमार की जान बचाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण भी किया गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना सेहरामऊ उत्तरी में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के छेदीपुर गांव निवासी देवराज, राहुल, हिमांशु और नवल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर शादी समारोहों में बढ़ती अराजकता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना