EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूरनपुर ब्लॉक सभागार में ऐप्जा का शानदार ईद मिलन समारोह, पत्रकारों ने बांटी खुशियां
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    28 Mar 2026 19:20 PM



एकता और भाईचारे का संदेश, ईद मिलन में जुटे जिले भर के पत्रकार व गणमान्य लोग


पीलीभीत जनपद के पूरनपुर ब्लॉक सभागार में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) द्वारा भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के चीफ कॉर्डिनेटर अनुराग सारथी मौजूद रहे। उनके साथ मण्डल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडे, जिला संरक्षक राजकुमार श्रीवास्तव, तहसील प्रभारी सबलू खान और तहसील अध्यक्ष राम निवास कश्यप सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनुराग सारथी ने बहुत ही गंभीर और प्रेरक बातें कहीं। उन्होंने कहा कि "आज के दौर में जब समाज को बांटने की कोशिशें होती हैं, तब पत्रकारों का यह दायित्व है कि वे जोड़ने का काम करें। ईद का त्योहार केवल एक समुदाय का नहीं, बल्कि मानवता का उत्सव है। ऐप्जा (AIPJA) हमेशा से पत्रकारों के हक की लड़ाई के साथ-साथ सामाजिक समरसता के लिए खड़ा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि पूरनपुर की धरती ने हमेशा से कलमकारों को सम्मान दिया है और आज का यह ईद मिलन समारोह इस बात का प्रमाण है कि हमारी कलम किसी जाति या धर्म की मोहताज नहीं है, बल्कि वह सत्य और भाईचारे की पक्षधर है।
इस अवसर पर प्रधान नूर मोहम्मद, सबीउल्ला खां, उबैद बेग, लुकमान खान और ताज मोहम्मद केशव सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं और पत्रकारों के बीच एकता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर भी चर्चा की गई। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना