खेरागढ़ में गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा उदाहरण देखने को मिला, जहां हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम रही। खेरागढ़ में पहले से स्थापित भाईचारे की भावना आज देखने को सामने आई, जब मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित होकर राम नवमी में मौक़े पर शिवा गर्ग के पिता अनिल कुमार गर्ग का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुस्लिम कम्युनिटी के प्रमुख लोग जैसे लियाकत अली, पप्पू फोरमेन, शाहरुख और सुलेमान खान भी मौजूद थे। यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम सहयोग और भाईचारे का प्रतीक बन गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द और सामूहिकता का संदेश गया। रिपोट - शाहरुख़ बेग 15118841
