- प्रयागराज के कुंदौरा महादेव मंदिर में आस्था के साथ विवाद
- हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, लेकिन उठे सवाल भी
- मंदिर ट्रस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोप
- जातिवाद के आरोपों से गरमाया माहौल
- स्थानीय लोगों ने समानता और सम्मान की उठाई मांग
- मंदिर ट्रस्ट की प्रतिक्रिया पर टिकी सबकी नजर
जनपद प्रयागराज के हंडिया तहसील अंतर्गत धनुपुर क्षेत्र में स्थित कुंदौरा महादेव मंदिर धाम में जहां एक ओर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया है। और वहीं मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं और बाबा भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट करते हैं। और यहां प्रतिदिन होने वाली सायंकालीन आरती और धार्मिक आयोजनों में हजारों लोग शामिल होते हैं। और वहीं मंदिर ट्रस्ट द्वारा बीते कुछ वर्षों में विकास कार्य भी कराए गए हैं, जिनमें राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण प्रमुख है। और
इसी बीच, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मंदिर ट्रस्ट के कुछ सदस्य आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। और उनका कहना है कि “लोग सिर्फ चंदन लगाने आते हैं, और साफ-सफाई कौन करेगा” जैसे बयान दिए जाते हैं। और साथ ही, कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि मंदिर परिसर में जातिवाद जैसी बातें भी सामने आ रही हैं, जो आस्था के इस केंद्र की गरिमा के खिलाफ है। और वहीं
स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर सभी को समान भाव से सेवा और दर्शन का अवसर मिलना चाहिए और ऐसे में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। और आपत्तिजनक टिप्पणी से करने वालों की वजह से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। और अब देखना है कि मंदिर ट्रस्ट इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और विवाद को किस तरह सुलझाया जाता है। इस मौके पर पूर्व पदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमेश कुमार पांडे व वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश तिवारी व ग्राम पधान कनौरा हरिप्रसाद मिश्र उर्फ गिल्लू व राजेंद्र प्रसाद शुक्ला व बालकृष्ण तिवारी व अशोक तिवरी दुर्गेश शुक्ला विश्व हिंदू परिषद शुभम तिवारी धीरेंद्र पांडे जितेंद्र पांडे छोटेलाल पांडे वीरेंद्र कुमार मंडल अध्यक्ष भाजपा धनूपुर आदि लोग मौजूद रहे देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

2026032816024304716430.mp4
20260328160519902142886.mp4
20260328160841510735853.mp4