उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मिशन शक्ति फेज 5.2 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कोतवाली देहात की महिला उप निरीक्षक डोली शर्मा के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने मोहलिया शिवपाल थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन नंबरों 1090, 1076, 112, 181, 1098, 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया और बाल अपराध, गुड टच-बेड टच जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को भी सुना गया और उनका समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए। यह अभियान स्थानीय स्तर पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। रिपोर्ट: शिवांशु सिंह 151125593
