खुटहन (जौनपुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। स्वजनों के द्वारा काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर आखिरकार थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
गायब किशोरी की मां के द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गत 17 मार्च वह किसी काम से बाजार गई थी। इसी बीच मौका पाकर डिहियां गांव निवासी मंगल उर्फ मंगरू मेरी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद आरोपी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है। रिपोट - दिलीप कुमार यादव 151115231
