EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अपना घर सेवा समिति द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगाए परिंडे
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    27 Mar 2026 18:50 PM



बयाना- अपना घर सेवा समिति (महिला एवं पुरुष इकाई) बयाना के सेवा साथियों द्वारा जीव दया के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे एवं परिंदे(गौरैया घर)लगाए गए। अभियान का उद्देश्य आगामी ग्रीष्म ऋतु में मूक एवं निरीह परिंदों की भूख एवं प्यास बुझाना है। संस्था सदस्यों की ओर से कार्यक्रम का प्रारम्भ क्षेत्रीय महिला इकाई अध्यक्ष इंदु शर्मा के सानिध्य में रानी वाले बाग बयाना में परिंडे एवं परिंदे लगाकर किया गया। इससे भीषण गर्मी के दौरान पानी की कमी से जूझ रहे पक्षियों को राहत प्रदान की जा सकेगी एवं उनके जीवन की रक्षा करते हुए जीव जंतुओं की विलुप्त होती हुई प्रजातियों को बचाया जा सकेगा। जिससे पृथ्वी का स्वच्छ पर्यावरण संतुलित बना रहेगा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य नागरिक एवं सेवाभावी जनों को भी पशु पक्षियों एवं मूक प्राणियों के हितार्थ ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना लेना चाहिए। पुरुष इकाई संरक्षक अनिल जैन ने बताया कि इस अवसर पर महिला इकाई अध्यक्ष पूनम सक्सेना, बौली गर्ग, अल्पना, पूनम गर्ग, सीमा, संध्या दिवाकर, सुधा सारस्वत, लता बंसल आदि उपस्थित रहे।



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना