EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हनुमान मंदिर चिलबिला में आस्था का सैलाब, सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया गया राम जन्मोत्सव
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    27 Mar 2026 18:48 PM



यूपी प्रतापगढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर चिलबिला स्थित श्री हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ के समापन के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। मंदिर परिसर "जय श्रीराम" के जयघोष से गुंजायमान रहा और सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति हवन-पूजन के साथ की गई। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री राम दरबार, हनुमान जी, माता दुर्गा एवं भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती की। इसके पश्चात हवन कर पूर्णाहुति दी गई। सुबह से ही मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरण कर खुशी मनाई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल सहित कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाया। आयोजन हनुमान भक्तों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260327184612314528885.mp4

20260327184710428154838.mp4

20260327184743565865507.mp4



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना