EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सम्राट अशोक की महान जयंती धूमधाम से मनाई गई
  • 151140893 - MOHD ANEESH 54 65
    27 Mar 2026 18:38 PM



लक्ष्मणपुर/प्रतापगढ़। जन अधिकार पार्टी के बैनर तले सम्राट अशोक महान की जयंती क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के ग्राम सभा कांछा सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष लाल चंद्र मौर्य, जिला सचिव चंदकेश मौर्य, जिला प्रभारी राहुल मौर्य, अनिल गौतम एवं साजित अली के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके न्यायप्रिय शासन और मानवता के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसी क्रम में बिहार ब्लॉक के राजपुर विंधन में भी जयंती समारोह आयोजित किया गया, जहां आयोजक अनुराग मौर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के लीलापुर साहबगंज में अमित निराला के नेतृत्व में भी भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्य, प्रतापगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य, कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा तथा हास्य कलाकार संजय भाई भी मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए समाज में शांति, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। रिपोट - मोहद अनीश 151140893



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना