EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मथुरा में थाना कोतवाली पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान तीसरा चरण शुरू महिलाओं को सुरक्षा सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    27 Mar 2026 18:34 PM



मुख्थयमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के द्वितीय चरण 30 दिवस की शुरुआत उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश में हो गई है। इस अभियान के तहत जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं थाना कोतवाली पुलिस शक्ति दीदी टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया अभियान के दौरान शक्ति दीदी' टीम ने सार्वजनिक स्थानों बाजारों और मोहल्लों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जिनमें महिला हेल्पलाइन नंबरों का विस्तृत विवरण दिया टीम ने 1090, 112 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। शक्ति टीम ने सलाह दी कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से बातचीत करते समय सतर्क रहें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें । इस अभियान में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई उन्हें बताया गया कि उत्पीड़न की किसी भी स्थिति में चुप न रहें बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें टीम ने आश्वासन दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है मथुरा थाना कोतवाली क्राइम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को लगातार जागरूक करना है । इससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगी पुलिस विभाग के इस प्रयास की स्थानीय महिलाओं ने सराहना की है और इसे एक सकारात्मक पहल बताया अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर सुरक्षित और जागरूक बनाना है ताकि वे समाज में बिना किसी भय के अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।

रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151270853



Subscriber

188619

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना