फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी जनपद कन्नौज के मलिकपुर गांव में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य मेला और भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
मलिकपुर स्थित संतोषी मां मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पूरे दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और भंडारे में प्रसाद वितरण लगातार चलता रहा।
स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस मंदिर का इतिहास काफी अनोखा है। बताया जाता है कि यहां एक कन्या ने समाधि ली थी, जिसके बाद से इस स्थान को संतोषी मां मंदिर के रूप में जाना जाने लगा। तभी से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।
हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। भक्त श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।
पूरा मलिकपुर गांव इस दौरान धार्मिक माहौल में डूबा नजर आया। रिपोर्ट - सुमित 151188408
