EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टेकारी में रामनवमी पर भव्य अखाड़ा, झांकियों ने मोहा जनमानस
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 54 65
    27 Mar 2026 10:49 AM



  •  
  • गया के टेकारी में भक्ति का सैलाब, शहर हुआ राममय
  • राम जन्मोत्सव पर निकली आकर्षक झांकियां, उमड़ी भारी भीड़
  • अखाड़े में देवी-देवताओं की झलक, दर्शकों ने जमकर किया स्वागत
  • विधायक अजय दांगी का भव्य स्वागत, कार्यक्रम में दिखा जनसैलाब
  • टेकारी में रामनवमी की धूम, सुबह से रात तक भक्ति में डूबा शहर

बिहार गया जहां रामनवमी के पावन अवसर पर टेकारी नगर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। पूरे शहर में बजरंगबली के झंडों से माहौल धार्मिक रंग में रंग गया।

इस अवसर पर हिंदू समाज जागरण मंच द्वारा भव्य अखाड़ा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अखाड़े में मां काली, भगवान शिव, श्रीकृष्ण-राधा, शिव-पार्वती तथा भूत-बेताल की आकर्षक झांकियां और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस दौरान क्षेत्र के विधायक अजय कुमार दांगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मंच का संचालन अमित वर्मा ने किया। कार्यक्रम में टेकारी नगर परिषद के सभापति, उपसभापति सागर दिवान, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, पूर्व प्रमुख राजकिशोर यादव, जिला अध्यक्ष सुभाष यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक अजय दांगी ने कार्यक्रम के दौरान टेकारी अनुमंडलीय अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई। वहीं अखाड़े में जनता ने उनका तालियों से जोरदार स्वागत किया। विधायक ने भी घंटों तक झांकियों का आनंद लिया।

अखाड़े का संचालन बिट्टू जी, शंभू केशरी, हरि जी और अध्यक्ष पिंटू वर्मा द्वारा किया गया। सुबह से रात तक टेकारी नगर पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबा रहा।

देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट 

20260327103125051365860.mp4

2026032710342091735886.mp4

20260327103625232771406.mp4

20260327104142472171286.mp4



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना