चंदौली में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। आदित्य लांग्हे (पुलिस अधीक्षक) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा।इन्हीं निर्देशों के क्रम में मुगलसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी प्रभारी सूरज सिंह अपनी टीम के साथ लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक मार्गों पर सघन जांच की जा रही है।पुलिस टीम द्वारा लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों को विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन न चलाने की हिदायत दी जा रही है।शाम 7 बजे दरियापुर और कबीरपुर चौराहे पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने के मामलों पर सख्ती दिखाई गई और ऐसे मामलों में कार्रवाई की गई। रिपोट - संदीप कुमार मौर्या 151000146
